Mau news :एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने जनसुनवाई में सुनीं जनसमस्याएं, कई शिकायतों का मौके पर ही किया निस्तारण

SDM Ashok Kumar Singh listened to public grievances in the public hearing and resolved many complaints on the spot.

घोसी। मऊ।एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने आमजन की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी निराकरण के उद्देश्य से मंगलवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने तहसील क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक लोगों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना।

घोसी क्षेत्र में फागूचौहान के साथ उनके पड़ोसी के घर से चोरों ने की लाखों की चोरी। पुलिस जांच में जुटी।

जनसुनवाई के दौरान एसडीएम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए कई मामलों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण कर दिया, जिससे फरियादियों को तत्काल राहत मिली। वहीं, शेष बचे मामलों के लिए एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं।
इस अवसर पर सोनाडीह निवासी रम्भा देवी ने शिकायत किया कि उन्होंने ने अपनी भूमि पर सीमांकन के बाद निर्माण करा रही है, विपक्षी बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।

मऊ को मिली बड़ी रेल सौगात,ए के शर्मा के सतत प्रयासों से 19 जून से शुरू होगी नई ट्रेन सेवाएं एवं मऊस्टेशन के नए कलेवर का शुभारंभ।

पीड़ऊथसिंहपुर निवासी रामबदन निषाद ने शिकायत किया कि अमिला पुलिसचौकी पर हुए समझौते के बाद विपक्षी नियम विरूद्ध निर्माण कार्य कर रहे हैं।सोहड निवासी परमहंस चौहान ने शिकायत किया कि हल्का लेखपाल विपक्षी के प्रभाव में आकर बिना मेरी जानकारी के गलत फाट बनाकर दाखिल कर दिए हैं। जो गलत है।
इसको लेकर एसडीएम अशोककुमारसिंह ने कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करने के साथ बाकी को सम्बन्धित अधिकारी, कर्मचारियों को समय से निराकरण हेतु उनके मोबाइल पर भेजवा दिया। कहा कि प्रतिदिन जन शिकायतों को सुनकर समाधान की कोशिश हो रही है।

आजमगढ़ एक्शन में एसडीओ निखिल,विद्युत सुरक्षा से खिलवाड़ पड़ा भारी, मोहम्मदपुर व बरदह क्षेत्र में कई लोगों पर मुकदमा

जनता से अनुरोध है कि मुकदमों सम्बन्धित शिकायतें कोर्ट में करे।
उन्होंने मातहतों को निर्देशित करते हुए स्पष्ट किया कि सभी लंबित शिकायतों का तय समय सीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निराकरण सुनिश्चित किया जाए। जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर ही समस्याओं का समाधान पाकर कई फरियादी संतुष्ट नजर आए।
इस अवसर पर एआरके सुधाकर, स्टोनो विपिन कुमार, पेशकार आशुतोष कुमार आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button