Azamgarh news:नव निर्मित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग स्थापना से पूर्व निकली भव्य शोभायात्रा
azamgarh news: A grand procession took place before the installation of Shivling in the newly constructed Narmadeshwar Mahadev temple.

पवई/आजमगढ़:क्षेत्र के रामपुर कला बासूपुर स्थित नव निर्मित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग स्थापना से पूर्व भव्य शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के माहौल में निकली इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
Azamgarh news:ट्रेलर चालक ने कस्बे के सर्राफा बाजार में बारजा,दुकान,दो पहिया वाहन को रौदा
शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारम्भ होकर कलान, बेलवाई, जमुहट तथा पवई सहित विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
Azamgarh news:जमीन विवाद में मारपीट व धमकी का आरोप, पीड़ित ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
आयोजकों के अनुसार स्थापना के लिए लाए गए शिवलिंग को क्षेत्र के पांच प्राण प्रतिष्ठित मंदिरों में दर्शन कराए गए। इसके बाद विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिवलिंग स्थापना की तैयारियां आगे बढ़ाई गईं।
Azamgarh news:जमीन विवाद में मारपीट व धमकी का आरोप, पीड़ित ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। आयोजन समिति ने बताया कि आगामी धार्मिक कार्यक्रम भी निर्धारित तिथि के अनुसार संपन्न कराए जाएंगे।



