आजमगढ़:वरिष्ठ पत्रकार आफताब आलम से मिले आइडियल पत्रकार संघटन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा, पत्रकार हितों पर हुई विस्तृत चर्चा
Azamgarh: National President of Ideal Journalist Association Ajay Kumar Mishra met senior journalist Aftab Alam, detailed discussion took place on journalist interests.

आजमगढ़। आइडियल पत्रकार संघटन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजय कुमार मिश्रा ने बुधवार को आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पत्रकार एवं संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी श्री आफताब आलम से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने श्री आलम के स्वास्थ्य का हालचाल जाना तथा उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।
गौरतलब है कि गत 13 फरवरी को आजमगढ़-वाराणसी हाईवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में वरिष्ठ पत्रकार श्री आफताब आलम, उनके पुत्र अजमत शेख तथा उनके मित्र अहमद रजा शेख गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद तीनों की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई थी। चिकित्सकों द्वारा सफल ऑपरेशन एवं उपचार के बाद अब तीनों के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजय कुमार मिश्रा ने उनके साहस और संघर्ष की सराहना करते हुए बेहतर स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं।
अनूप जलोटा के आशीर्वाद से लॉन्च हुआ ‘ऐ ज़िन्दगी
मुलाकात के दौरान पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। देशभर में पत्रकारों के साथ हो रहे उत्पीड़न, हमलों तथा विभिन्न चुनौतियों को लेकर गंभीर चिंतन किया गया। साथ ही पत्रकारों को सरकारी स्तर पर आर्थिक सहयोग एवं सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर भी विचार-विमर्श हुआ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि आइडियल पत्रकार संघटन पत्रकारों के सम्मान, स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि संगठन जल्द ही महाराष्ट्र, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली एवं हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात कर पत्रकारों के लिए आर्थिक सहायता एवं कल्याणकारी योजनाओं की मांग उठाएगा।
مسلم ووٹ تو چاہیے، مسلم قیادت نہیں؟
उन्होंने स्पष्ट कहा कि पत्रकारों का किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देश के पत्रकारों की आन, बान और शान की रक्षा के लिए आइडियल पत्रकार संघटन पूरी मजबूती के साथ खड़ा है और भविष्य में भी पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ता रहेगा।इस अवसर पर संगठन की मजबूती, पत्रकार एकता तथा पत्रकारों के अधिकारों को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चाएं की गईं।



