आजमगढ़ में कांग्रेसजनों ने उत्साहपूर्वक मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

Congress workers in Azamgarh enthusiastically celebrated Rahul Gandhi's birthday.

आजमगढ़। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय आजमगढ़ में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह उर्फ़ मुन्ना राय ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर राहुल गांधी का जन्मदिन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की।

Azamgarh news :ऑपरेशन वज्रपात: सोशल मीडिया पर रंगबाजी, स्टंटबाजी और दबंगई दिखाने वालों पर आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मुन्ना राय ने कहा कि राहुल गांधी देश में लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ रहे हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लगातार उठाकर जनता की आवाज बनने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी युवाओं, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों के लिए संघर्ष का प्रतीक हैं तथा उनके विचार करोड़ों लोगों को प्रेरित करते हैं।

आजमगढ़ में पांच लाख दहेज मांग को लेकर विवाहिता की हत्या,पुलिस की घेराबंदी में पकड़ी गई फरार सास

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा देशहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान मिठाइयां वितरित की गईं और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

Azamgarh News:शराब की दुकान के विरोध में महिलाओ ने सौपा ज्ञापन*

जन्मदिवस समारोह में शहर कांग्रेस अध्यक्ष रियाजुल हसन, तेज बहादुर यादव, चंद्रपाल सिंह यादव,गिरीश चतुर्वेदी, अंसार अहमद, बेलाल बेग,संतोष सिंह, रामअवध प्रेमी, राम विलास , कैप्टन अशोक, मुन्नू यादव,प्रेमा चौहान, कावेरी दुबे, मीना देवी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button