Azamgarh news:मुहर्रम को लेकर गंभीरपुर थाने में शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने दिए आवश्यक निर्देश

मुहर्रम पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, संवेदनशील स्थलों पर तैनात रहेगा पुलिस बल

मुहर्रम को लेकर गंभीरपुर थाने में शांति समिति की बैठक करते अधिकारी फोटो

गंभीरपुर/आजमगढ़। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को गंभीरपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम निजामाबाद चंद्रप्रकाश सिंह, एसडीएम लालगंज नंदिनी शाह की अध्यक्षता में और सीओ सदर आस्था जायसवाल ने मौजूदगी में बैठक संपन्न हुई ।

Lucknow news:दुबग्गा में ए वन मोबाइल स्टोर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम का भव्य संचालन, ग्राहकों को 0% फाइनेंस पर मिलेंगे आधुनिक उत्पाद

बैठक में क्षेत्र के ताजियादारों, मुहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने ताजियादारों से अपील करते हुए कहा कि मुहर्रम का जुलूस निर्धारित मार्ग एवं समय के अनुसार ही निकाला जाए तथा ताजियों की ऊंचाई बिजली के तारों को ध्यान में रखते हुए रखी जाए। साथ ही डीजे एवं तेज ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए गए।

Azamgarh news :ऑपरेशन वज्रपात” के तहत सोशल मीडिया पर दबंगई और गैंग संस्कृति का प्रदर्शन करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

सीओ सदर आस्था जायसवाल ने कहा कि प्रशासन सभी धर्मों और समुदायों की भावनाओं का सम्मान करता है तथा त्योहारों को भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न कराना ही प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले अराजक तत्वों और हुड़दंगियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Azamgarh News:आजमगढ़ में दो अलग-अलग घटनाओं में तीन युवकों की मौत, पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

एसडीएम निजामाबाद चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में ताजियादारों और आम जनता का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने की अपील की।एसडीएम लालगंज नंदिनी शाह ने बताया कि मुहर्रम पर्व के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे तथा संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Azamgarh news :01 करोड़ 77 लाख रुपये मूल्य के 353.990 किग्रा गाजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार 

बैठक में उपस्थित ताजियादारों एवं मुहर्रम कमेटी के सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष अमित त्रिपाठी, वरिष्ठ उप निरीक्षक  रामाश्र , उप निरीक्षक विपिन द्विवेदी, अश्वनी मिश्रा, योगेश सरोज सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button