Jaunpur news:सरेआम अवैध हथियार से फायरिंग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Jaunpur news: Open firing with illegal weapon, video goes viral on social media

जौनपुर।जिले में एक युवक द्वारा सरेआम अवैध पिस्टल से फायरिंग किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक खुलेआम हथियार लहराते हुए फायरिंग करता दिखाई दे रहा है, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Jaunpur news:नरौली में सड़क निर्माण विवाद गहराया, मुख्यमंत्री से जांच की मांग

प्राप्त जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान जितेंद्र यादव उर्फ नागे पुत्र विपत यादव, निवासी ग्राम जमीन पकड़ी, थाना सराय ख्वाजा के रूप में बताई जा रही है। हालांकि वीडियो की सत्यता और घटना की परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Jaunpur news:शक्ति मोबाइल टीम ने छात्राओं व महिलाओं को किया जागरूक, सुरक्षा हेल्पलाइन की दी जानकारी

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल बढ़ गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस वीडियो की जांच और युवक की पहचान की पुष्टि में जुट गई है। यदि वीडियो सही पाया जाता है तो आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम समेत अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा सकती है।

Jaunpur news:पट्टीदारों ने रिहायशी मड़हे में लगाई आग, लाखों का सामान जलकर राख

स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह हथियारों का प्रदर्शन और फायरिंग कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। अब सभी की निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं।

नोट: वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही तथ्यों की आधिकारिक स्थिति स्पष्ट होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button