Palamu News: बोर्ड ऑफ विजिटर व डालसा के संयुक्त टीम ने किया केंद्रीय कारा का औचक निरीक्षण, बंदियों के समस्याओं से हुए रूबरू

Palamu News: A joint team of the Board of Visitors and Dalsa conducted a surprise inspection of the Central Jail and came face to face with the problems of the prisoners.

मधुलता पांडेय मुख्य संवाददाता।
मेदिनीनगर: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर बोर्ड ऑफ विज़िटर व डालसा के संयुक्त टीम के द्वारा बुधवार को केंद्रीय कारा मेदिनीनगर का औचक निरीक्षण किया गया।

A young man from Baghpat, who had come to Delhi to meet the mother of four children, was cut off by his girlfriend and her friends

पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा के अगुआई में टीम के उपायुक्त पलामू दिलीप प्रताप सिंह शेखावत,पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी डालसा सचिव राकेश रजंन,ब्यवहार न्यायालय के निबन्धक कमल प्रकाश, सिविल सर्जन अनिल श्रीवास्तव जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ अमिताभ चन्द सिंह, डिप्टी चीफ संतोष कुमार पाण्डेय, आदि ने निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैरक,महिला वार्ड , मुलाकाती सहायता केंद्र,मेडिकल वार्ड,कीचन ,स्टोर रूम ,लाइब्रेरी,प्रिंटिंग प्रेस, कपड़ा बुनाई आदि स्थलों व अन्य महत्वपूर्ण विभागों का जायजा लिया। व कैदियो को प्रदान की जा रही स्वास्थ सुबिधाओं ओर चिकित्सा ब्यवस्था का आकलन किया। टीम ने साफ सफाई, पेयजल ,शौचालय, पुस्तकालय,सुरक्षा ब्यवस्था व कैदियों से सम्बंधित ब्यवस्थाओ की समीक्षा की साथ ही टीम के लोगो ने बन्दियों से मुकदमे के बारे में पैरवी के लिए एल ए डी सी अधिवक्ता के तहत उपलब्ध सहायता के बारे में भी जानकारी लिया। पीडीजे श्री राम शर्मा ने कहा कि कोई भी बन्दी बिना अधिवक्ता के नही रहे। डालसा के द्वारा सभी को मुफ्त अधिवक्ता उपलब्ध कराया जा रहा है।साथ ही कारा में एल ए डी सी के अधिवक्ता बराबर आते हैं ओर ये मुफ्त में लोगो का केस में पैरवी करते हैं।उन्होंने कहा कि रिमांड से

भाजपा के सीएम के लिए हमदर्दी,मुसलमानों पर खामोशी-ओवैसी का अखिलेश पर हमला

जमानत,गवाही, अपील आदि का कार्य भी एल ए डी सी के अधिवक्ता करते हैं।उन्होंने कहा कि कोई समस्या हो तो जेल पीएलवी के माध्यम से आप अपना समस्या लिखवाकर डालसा में भेज सकते है।टीम के लोगो ने यह भी परखा की सरकार के द्वारा निर्धारित मानक मेनू के तहत लोगों को भोजन दिया जा रहा है या नही इसकी भी पड़ताल की गई।जहां सभी व्यवस्थाएं संतोष जनक मिली।वही साफ सफाई पर संतोष ब्यक्त किया।इस सम्बंध में उपायुक्त पलामू ने कहा की निरीक्षण नियमित जांच का हिस्सा हैं।इसका मुख्य उद्देश्य जेल प्रशासन की ब्यवस्था को बेहतर बनाए रखना और कैदियों को मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करना है।साथ ही इस बात की भी पड़ताल की गई कि कारा में किसी प्रकार भेदभाव तो नही हो रहा है।साथ ही बन्दी अन्य बन्दी को डराने धमकाने का काम तो नही कर रहे हैं।निरीक्षण के दौरान पठन पाठन की पुस्तकें, संगीत स्टूमेंट आदि भी सही हालत में पाया गया।उपायुक्त पलामू ने कहा कि जो भी समस्या संज्ञान में आया है उसे जल्द दूर किया जाएगा।उन्होंने कहा कि बन्दियों को मानक के अनुसार आवश्यक सुबिधाये उपलब्ध हो इसके लिए निर्देश दिए गए है।बॉक्स मेदिनीनगर, महिला वार्ड में बन्द महिला बन्दियों से भी टीम के लोगो ने मुलाकात किया व उनके समस्या से रूबरू हुए। बोर्ड ऑफ विजिटर टीम के पीडीजे श्री राम शर्मा,

✏️

डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत व एसपी कपिल चौधरी ने महिला बन्दियों के साथ छोटे बच्चों को बिस्किट व टॉफी प्रदान किया।जब एक चार साल के बच्चे ने पीडीजे ,डीसी एसपी डालसा सचिव के साथ गए जांच टीम को एक कविता व अंग्रेजी अल्फाबेट सुनाकर सब का दिल जीत लिया।डीसी ने पीएलवी से पूछा कि शिक्षक यहाँ बच्चों को पढ़ाने आते हैं इसपर बन्दी ने बताया कि बच्चों को पढ़ाने शिक्षक आते हैं साथ ही दूध ,अंडा ,फल आदि पैस्टिक आहार मिलता हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button