जौनपुर समेत पूर्वांचल के कई जिलों में मौसम का अलर्ट, तेज आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

Weather alert issued in several districts of Purvanchal including Jaunpur, warning of heavy storm, rain and lightning.

जौनपुर। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी ताज़ा नाउकास्ट चेतावनी के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान मौसम अचानक करवट ले सकता है। यह चेतावनी 25 जून 2026 को दोपहर 3:42 बजे जारी की गई है, जो शाम 6:42 बजे तक प्रभावी रहेगी।

 

मौसम विभाग के अनुसार जौनपुर, गाजीपुर, प्रतापगढ़, अमेठी, आजमगढ़, सुल्तानपुर और सोनभद्र जिलों के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं तथा झोंकों के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक की आंधी चलने की संभावना है। इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा भी हो सकती है।

Jaunpur news:आम उत्पादकों के लिए सुनहरा मौका, 3 से 5 जुलाई तक लखनऊ में लगेगा आम महोत्सव

इसके अलावा जौनपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, बलिया, मऊ, अंबेडकर नगर, अयोध्या, गोरखपुर, संत कबीर नगर, देवरिया सहित कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

भाजपा के सीएम के लिए हमदर्दी,मुसलमानों पर खामोशी-ओवैसी का अखिलेश पर हमला

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न होने की अपील की है। किसानों और आम नागरिकों को सतर्क रहने तथा आवश्यक होने पर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग की सलाह:

आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें।

तेज हवा और आंधी के समय पेड़ों एवं कमजोर ढांचों के नीचे न खड़े हों।

किसान खेतों में कार्य करते समय मौसम की स्थिति पर नजर रखें।

आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें।

मौसम विभाग ने लोगों से लगातार मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button