Azamgarh news:मोहर्रम से पहले पुलिस का एक्शन, अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़

मुबारकपुर कस्बा चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। सीसीटीवी फुटेज और यक्ष ऐप की मदद से पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा बरामद कर लिया।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने मुबारकपुर क्षेत्र में हुई दो वाहन चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे सुनसान स्थानों से वाहन चोरी कर उन्हें कम कीमत पर बेच देते थे।यह कार्रवाई थाना प्रभारी शशिमौली पाण्डेय के निर्देशन में चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र शर्मा और उपनिरीक्षक विवेक सिंह की संयुक्त टीम ने 25 जून की रात बावन बीघा मैदान, इस्लामपुरा से की। पुलिस का मानना है कि गिरोह कई जनपदों में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।आगामी मोहर्रम पर्व के मद्देनजर चल रहे अभियान के बीच मुबारकपुर पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
आजमगढ़, 26 जून। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देश पर चोरी, नकबजनी और वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुबारकपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और यक्ष ऐप से मिले सुराग के आधार पर अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, पहला मामला 23 जून को दर्ज हुआ था, जब शुभम जायसवाल ने कटरा मुबारकपुर स्थित प्रिया टेंट हाउस के सामने से 15 जून को अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की तहरीर दी थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना कस्बा चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र शर्मा को सौंपी गई थी।दूसरा मामला 24 जून को सामने आया, जब देवा चौहान ने सूचना दी कि 16 जून को पिचरी गांव से उनके भाई अर्जुन चौहान की ई-रिक्शा चोरी हो गई थी। इस मामले की विवेचना उपनिरीक्षक विवेक सिंह कर रहे थे।
आजमगढ़ में चोरी की फार्च्यूनर के साथ पकड़ा गया अन्तर्राज्यीय वाहन चोरी गिरोह का सक्रिय सदस्य
थाना प्रभारी शशिमौली पाण्डेय के निर्देशन में 25 जून की रात कस्बा चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र शर्मा और उपनिरीक्षक विवेक सिंह की संयुक्त पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर रात करीब 11:40 बजे बावन बीघा मैदान, इस्लामपुरा में घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को चोरी के वाहनों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
सिंघम के बाद अब ‘चौहान’! अजय देवगन का सबसे दमदार अवतार
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे सुनसान स्थानों पर खड़े दोपहिया वाहन और ई-रिक्शा चोरी कर उन्हें कुछ समय तक छिपाकर रखते थे तथा बाद में कम कीमत पर बेच देते थे। उन्होंने 15 और 16 जून की रात कटरा मुबारकपुर और पिचरी में हुई वाहन चोरी की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन कुमार (25 वर्ष) निवासी गुर्जरपार, मुबारकपुर, शहदाब खान (22 वर्ष) निवासी मामपुर, हरदोई (हाल पता विक्रम नगर, लखनऊ) तथा साहिल खान (19 वर्ष) निवासी जाजूपुर, हरदोई (हाल पता विक्रम नगर, लखनऊ) के रूप में हुई है।
जौनपुर के आरुष हत्याकांड में कार्रवाई की मांग, पिता ने पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और यक्ष ऐप से मिले तकनीकी साक्ष्यों ने दोनों मामलों के खुलासे में अहम भूमिका निभाई। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी संगठित गिरोह बनाकर विभिन्न जनपदों में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।



