Azamgarh news:श्री जी ट्यूशन के छात्र हार्दिक का सैनिक स्कूल में चयन,सम्मान समारोह में मिला आशीर्वाद

Azamgarh news: Hardik, a student of Shri Ji Tuition, selected in Sainik School, received blessings in the felicitation ceremony

आजमगढ़ :बुढ़नपुर क्षेत्र के होनहार छात्र हार्दिक पांडेय का चयन प्रोफेसर बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल, आजमगढ़ में होने पर शनिवार को बुढ़नपुर स्थित श्री जी ट्यूशन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्थान की ओर से हार्दिक को कॉपी, पेन और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने हार्दिक की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।

Azamgarh news:पानी की टंकी निर्माण अधूरा, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप; हर घर जल योजना प्रभावित

सम्मान समारोह में हार्दिक पांडेय ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षक जामवंत सिंह और माता-पिता को दिया। उन्होंने कहा, “मैं बहुत खुश हूं कि मेरा चयन सैनिक स्कूल में हुआ है। जामवंत सर ने हर कदम पर मेरा मार्गदर्शन किया और घर आकर भी पढ़ाया। मेरे पिताजी ने हमेशा मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मैं रोज करीब साढ़े चार घंटे पढ़ाई करता था, जिसमें दो घंटे ट्यूशन और ढाई घंटे घर पर स्व-अध्ययन करता था। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी अनुशासन और मेहनत के साथ पढ़ाई करनी चाहिए, सफलता जरूर मिलेगी।

Azamgarh news:स्कॉर्पियो वाहन और ट्रक की टक्कर में छः लोग घायल

हार्दिक के पिता कृष्ण कुमार पांडेय ने कहा कि उनका बेटा बचपन से ही पढ़ाई में रुचि रखता था। उन्होंने बताया कि कक्षा चार से ही हार्दिक जामवंत सिंह के मार्गदर्शन में पढ़ाई कर रहा था। उन्होंने कहा, “आज यह धारणा बदल चुकी है कि अच्छी शिक्षा केवल बड़े शहरों में ही मिलती है। यदि बच्चा मेहनती हो और शिक्षक समर्पित हों तो गांव के बच्चे भी बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। जामवंत सर ने हार्दिक की कमजोरियों पर विशेष ध्यान दिया और नियमित होम ट्यूशन के माध्यम से उसका मार्गदर्शन किया।

Azamgarh news:भैंस धोने गया युवक सरयू नदी में डूबा, मछुआरों की मदद से तलाश जारी

श्री जी ट्यूशन के मैनेजिंग डायरेक्टर जामवंत सिंह ने कहा कि हार्दिक की सफलता पूरे संस्थान के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया, “हमारा उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी शहरों जैसी शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। आजमगढ़, गोरखपुर और अयोध्या में होम ट्यूशन की व्यवस्था है, जबकि बुढ़नपुर स्थित शाखा पर भी अनुभवी शिक्षकों द्वारा पढ़ाई कराई जाती है। आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को नि:शुल्क शिक्षा भी दी जाती है। हार्दिक की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

Azamgarh News:आजमगढ़ में दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

संस्थान के सदस्य अनिकेत सिंह ने कहा कि श्री जी ट्यूशन शिक्षा के साथ-साथ योग्य युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने बताया कि तीन जनपदों में होम ट्यूशन सेवा संचालित की जा रही है और बुढ़नपुर शाखा पर भी अनुभवी शिक्षकों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने हार्दिक को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उसकी सफलता से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button