Azamgarh news :मारपीट एवं जान से मारने की धमकी का वांछित आरोपी गिरफ्तार

मारपीट एवं जान से मारने की धमकी का वांछित आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना अतरौलिया पर प्राप्त तहरीर के आधार पर भैंस को नहलाने के दौरान पानी पड़ोसी की दीवार पर चले जाने की बात को लेकर हुए विवाद में गाली-गलौज, लाठी-डंडों से मारपीट, जान से मारने की धमकी एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट करने के संबंध में मु0अ0सं0 214/2026 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 109(1) बीएनएस की वृद्धि की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 27.06.2026 को थाना अतरौलिया पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त श्रीकेश वर्मा पुत्र विक्रम बहादुर वर्मा, निवासी ग्राम चनैता, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 34 वर्ष को ग्राम चनैता मोड़ के पास से समय 17:30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद लोहे की रॉड बरामद की गई। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

उक्त गिरफ्तारी थाना अतरौलिया पुलिस टीम द्वारा की गई, जिसमें उपनिरीक्षक देवीशंकर पाण्डेय एवं आरक्षी अमित तिवारी शामिल रहे। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया तथा उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button