आजमगढ़-गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: दो ट्रेलरों की भिड़ंत में केबिन में फंसा खलासी,एक की मौत
क्षेत्र के मनियारपुर के पास दोपहर लगभग तीन बजे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर हुई दुर्घटना, दोनों चालक मौके से फरार

अतरौलिया/आजमगढ़:अतरौलिया थाना क्षेत्र के मनियारपुर गाँव के समीप गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के (पिलर नंबर 59.700) पर आज दोपहर लगभग 3:00 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से पीछे आ रहे एक ट्रेलर (UP 21 DT 4474) ने आगे चल रहे दूसरे ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि पीछे वाले ट्रेलर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार खलासी अंदर ही बुरी तरह फंस गया। हादसे के तुरंत बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से वाहन छोड़ फरार हो गए। दोनों ट्रेलर गोरखपुर कि तरफ जा रहे थे, कि बड़ा हादसा हो गया।घटना की सूचना मिलते ही बचाव कार्य की टीम, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है और क्षतिग्रस्त केबिन में फंसे खलासी को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास में जुटी हुई है। लगातार प्रयास किया जा रहा है लेकिन देर शाम तक खलासी को सुरक्षित बाहर नहीं निकाला जा सका,। सूचना पर थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और खलासी को सुरक्षित बाहर निकलने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन देर शाम तक गाड़ी में फैंस युवक की मौत हो गई। यूपीड़ा के गस्ती दल अधिकारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि गाडी मे फंसे मृतक का मोनू पठान पुत्र अफजल 30 वर्ष,तारिक़ नगर थाना मुझौला मुरादाबाद है। इन्होंने बताया कि जानकारी के अनुसार गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर गोरखपुर की तरफ जा रही दो ट्रेलर जिसको पीछे की टेलर ने टक्कर मार दिया, जिसमें ट्रेलर में फंसे एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। मृतक का नाम मोनू पठान पुत्र अफजाल है।
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर दो ट्रेलरों की भिड़ंत, एक व्यक्ति की मौत
आजमगढ़ के थाना अतरौलिया क्षेत्र अंतर्गत गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने आगे चल रहे ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मामले में अग्रिम आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर विजय कुमार सिंह गौर ने घटना की जानकारी दी



