Azamgarh news :साइबर ठगी के शिकार पीड़िता को ₹1,999.12 की धनराशि पुलिस ने कराई वापस

साइबर ठगी के शिकार पीड़िता को ₹1,999.12 की धनराशि पुलिस ने कराई वापस

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

आवेदिका द्वारा ऑनलाइन कपड़े का सैम्पल देखकर व्हाट्सएप के माध्यम से ऑर्डर करने के लिए एडवांस भुगतान किया गया था। इस दौरान साइबर ठग द्वारा धोखाधड़ी करते हुए कुल ₹3,300/- की धनराशि प्राप्त कर ली गई। घटना के संबंध में पीड़िता द्वारा साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसकी साइबर शिकायत संख्या- 23104260063564 है।

शिकायत प्राप्त होने पर थाना सिधारी साइबर टीम द्वारा साइबर सेल, आजमगढ़ के तकनीकी सहयोग से त्वरित कार्रवाई की गई। प्रभावी समन्वय एवं आवश्यक विधिक प्रक्रिया के उपरांत पीड़िता के खाते में ₹1,999.12 की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।

आजमगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर ऑनलाइन भुगतान न करें। फर्जी फोन कॉल, व्हाट्सएप संदेश अथवा सोशल मीडिया लिंक पर अपनी बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी, सीवीवी या पासवर्ड किसी से साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930, राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल अथवा अपने निकटतम पुलिस स्टेशन के साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराएं।

उक्त धनराशि वापस कराने की कार्रवाई थाना सिधारी की साइबर टीम द्वारा की गई, जिसमें महिला उपनिरीक्षक स्मिता गुप्ता, आरक्षी महेश कुमार, आरक्षी पवन गुप्ता एवं आरक्षी सोनू कुमार शामिल रहे। पुलिस टीम द्वारा त्वरित तकनीकी एवं विधिक कार्रवाई करते हुए पीड़िता को धनराशि वापस कराकर राहत प्रदान की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button