Azamgarh News:डॉ. विजेन्द्र कुमार राय पुनः बने एबीवीपी लालगंज जिले के जिला प्रमुख, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

डॉ. विजेन्द्र कुमार राय पुनः बने एबीवीपी लालगंज जिले के जिला प्रमुख, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

आजमगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) गोरक्ष प्रांत के बस्ती जनपद स्थित स्वामी विवेकानंद फार्मेसी कॉलेज में आयोजित प्रांत अभ्यास वर्ग के दौरान संगठन के नवीन दायित्वों की घोषणा की गई। इस अवसर पर ग्राम समाज पीजी कॉलेज, जैस्थली बाबू की खजुरी (आजमगढ़) के प्राचार्य डॉ. विजेन्द्र कुमार राय को पुनः एबीवीपी लालगंज जिले का जिला प्रमुख घोषित किया गया।

डॉ. विजेन्द्र कुमार राय वर्ष 1999 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। संगठन में विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए उन्होंने विद्यार्थी हित, राष्ट्र निर्माण, संगठन विस्तार और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। अपने अनुशासित एवं समर्पित कार्यशैली के कारण वे कार्यकर्ताओं के बीच एक कुशल मार्गदर्शक के रूप में जाने जाते हैं।

संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दोबारा इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का दायित्व सौंपे जाने पर लालगंज जिले के कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, विद्यार्थियों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. राय के नेतृत्व में संगठन छात्र हित, शिक्षा, राष्ट्रवाद एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति मिलेगी।

इस अवसर पर एबीवीपी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. विजेन्द्र कुमार राय को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं प्रभावी कार्यकाल की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button