Azamgarh News:युवक को लाठी डंडों से पीट पीटकर किया गम्भीर रूप से घायल

युवक को लाठी डंडों से पीट पीटकर किया गम्भीर रूप से घायल

दीदारगंज -आजमगढ़

दीदारगंज थाना क्षेत्र के अमनांवे गांव में शनिवार दिन को लगभग तीन बजे गांव के बाहर स्थित आटा चक्की में घुस कर मनबढ़ों ने मामूली सी बात को लेकर लाठी डंडों तथा लोहे की राड से हमला कर अमनांवे गांव निवासी अंगेश सिंह पुत्र शिवपूजन सिंह व आर्यन सिंह पुत्र अंगेश सिंह को मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। गम्भीर रूप से घायल आर्यन सिंह को ग्रामीणों ने इलाज हेतु मार्टीनगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय के लिए भेज दिया जहां हालत गम्भीर देख चिकित्सक ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। हमलावर महुजा गांव थाना बरदह के निवासी हैं। थानाध्यक्ष दीदारगंज ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है चौकी प्रभारी मार्टीनगंज प्रार्थना पत्र देंगे तो मुकदमा लिखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button