Azamgarh News:तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से युवक की मौत, अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से युवक की मौत, अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज

आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस)-2023 की धारा 281 एवं 106(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, थाना दीदारगंज क्षेत्र के ग्राम पुष्पनगर निवासी शिवचरन पुत्र स्वर्गीय अलगू ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र सुरजीत कुमार 28 जून 2026 की शाम करीब 8:30 बजे अपने घर पुष्पनगर से हैदराबाद की ओर पैदल जा रहा था। जब वह मीरअहमदपुर तिलक स्थित पंचायत भवन के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि सुरजीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया।
प्रभारी निरीक्षक के आदेश पर थाना दीदारगंज में मु0अ0सं0 123/2026 धारा 281 एवं 106(1) बीएनएस-2023 के तहत अज्ञात चार पहिया वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button