Azamgarh news:मोहम्मदपुर विद्युत उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाने का कार्य शुरू, उपभोक्ताओं को मिलेगी ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग से राहत

Azamgarh news: Work to increase the capacity of Mohammadpur power substation begins, consumers will get relief from overloading and tripping.

आजमगढ़। मोहम्मदपुर क्षेत्र के हजारों विद्युत उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही ओवरलोडिंग एवं बार-बार बिजली ट्रिप होने की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में रविवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र मोहम्मदपुर में क्षमता विस्तार कार्य का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व राज्य मंत्री डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्माएसडीओ निखिल शेखर सिंह-जेई विनय मौर्य ने विधिवत भूमि पूजन कर किया।उपकेंद्र पर पहले से स्थापित 10-10 एमवीए क्षमता के दो पावर परिवर्तकों के अतिरिक्त अब एक नया 5 एमवीए क्षमता का पावर परिवर्तक स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 1.40 करोड़ रुपये की लागत आएगी।भूमि पूजन के अवसर पर डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य प्रत्येक उपभोक्ता तक निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इस क्षमता विस्तार से क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही ओवरलोडिंग और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या का समाधान होगा तथा उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सुविधा मिलेगी।इस परियोजना को धरातल पर उतारने में विद्युत विभाग के अधिकारियों की सक्रिय भूमिका भी सराहनीय रही। उपखंड अधिकारी (एसडीओ) निखिल शेखर सिंह ने बताया कि नए 5 एमवीए पावर परिवर्तक के स्थापित होने ने विधिवत भूमि पूजन कर किया।उपकेंद्र पर पहले से स्थापित 10-10 एमवीए क्षमता के दो पावर परिवर्तकों के अतिरिक्त अब एक नया 5 एमवीए क्षमता का पावर परिवर्तक स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 1.40 करोड़ रुपये की लागत आएगी।भूमि पूजन के अवसर पर डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य प्रत्येक उपभोक्ता तक निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इस क्षमता विस्तार से क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही ओवरलोडिंग और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या का समाधान होगा तथा उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सुविधा मिलेगी।इस परियोजना को धरातल पर उतारने में विद्युत विभाग के अधिकारियों की सक्रिय भूमिका भी सराहनीय रही। उपखंड अधिकारी (एसडीओ) निखिल शेखर सिंह ने बताया कि नए 5 एमवीए पावर परिवर्तक के स्थापित होने के बाद उपकेंद्र पर विद्युत भार का संतुलित वितरण होगा, जिससे फाल्ट और ट्रिपिंग की घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आएगी तथा उपभोक्ताओं को अधिक विश्वसनीय बिजली आपूर्ति उपलब्ध होगी।वहीं अवर अभियंता (जेई) विनय मौर्य ने बताया कि कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि परियोजना पूरी होने के बाद मोहम्मदपुर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बेहतर वोल्टेज के साथ निर्बाध विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा।के बाद उपकेंद्र पर विद्युत भार का संतुलित वितरण होगा, जिससे फाल्ट और ट्रिपिंग की घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आएगी तथा उपभोक्ताओं को अधिक विश्वसनीय बिजली आपूर्ति उपलब्ध होगी।वहीं अवर अभियंता (जेई) विनय मौर्य ने बताया कि कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि परियोजना पूरी होने के बाद मोहम्मदपुर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बेहतर वोल्टेज के साथ निर्बाध विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button