Azamgarh News:धुएं ने जगाया जनआक्रोश: सैकड़ों ग्रामीणों के विरोध के बाद हरकत में आया नगर पंचायत प्रशासन, भैसही पुल पर बुझी महीनों पुरानी समस्या

धुएं ने जगाया जनआक्रोश: सैकड़ों ग्रामीणों के विरोध के बाद हरकत में आया नगर पंचायत प्रशासन, भैसही पुल पर बुझी महीनों पुरानी समस्या

जहानागंज (आजमगढ़)। नगर पंचायत जहानागंज क्षेत्र के आजमगढ़–गाजीपुर मुख्य मार्ग स्थित भैसही पुल के पास बीते कई महीनों से नगर पंचायत द्वारा कचरा डंप किया जा रहा था। कचरे में लगातार धुआं उठने से राहगीरों, आसपास के ग्रामीणों तथा निकट संचालित तीन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन तथा सड़क पर दृश्यता कम होने जैसी समस्याएं झेलनी पड़ रही थीं।

स्थानीय आशीष , सोनू फूलेश डब्लू जयराम सहित लोगों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार नगर पंचायत प्रशासन से शिकायत की गई। इसके अलावा समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से भी मामला प्रमुखता से उठाया गया, लेकिन लंबे समय तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

स्थिति तब और गंभीर हो गई जब रविवार की रात घने धुएं के कारण इसी स्थान पर दो सड़क दुर्घटनाएं हो गईं। घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं, जिसके बाद क्षेत्र में जनाक्रोश बढ़ गया।

समाजसेवी शत्रुघ्न दुबे ने लोगों से सोमवार सुबह 10 बजे भैसही पुल पर एकत्र होने की अपील की। निर्धारित समय पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, व्यापारी और स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे तथा कचरा डंपिंग तत्काल बंद करने और स्थायी समाधान की मांग को लेकर विरोध जताया।

जनता के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष सरफराज अहमद तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने जेसीबी मशीन और पानी का टैंकर मंगवाकर कचरे में लगी आग बुझवाई तथा जेसीबी से मिट्टी डलवाकर धुएं को पूरी तरह नियंत्रित कराया। इस दौरान उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि भविष्य में इस स्थ�

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button