आजमगढ़ में शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, गिरफ्तार 

In Azamgarh, a man kept raping a woman on the pretext of marriage and was arrested.

गंभीरपुर/आजमगढ़। गंभीरपुर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित अभियुक्त सोनू उर्फ साहिल पुत्र आनंद कुमार, निवासी महंगूपुर को मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे रोहूआ मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया,

Azamgarh news:वाहन चालक समिति ने रिक्शा स्टैंड पर किया धरना प्रदर्शन

जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, 24 जून 2026 को गंभीरपुर थाना क्षेत्र की एक युवती ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्त ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती का यह भी आरोप है कि शादी की बात करने पर अभियुक्त ने गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी तथा गर्भपात कराने का प्रयास किया।

Azamgarh news:डी एफओ कार्यालय स्टेनो 7500 सौ रिश्वत लेते रंगे हाथ एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार महकमे मे मचा हड़कंप

पीड़िता की तहरीर के आधार पर गंभीरपुर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।मंगलवार को थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविंद कुमार यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे में वांछित अभियुक्त रोहूआ मोड़ के पास मौजूद है

गोरखपुर वाराणसी फोरलेन के नीचे नाले में मिला 40 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति का शव, धड़ से 100 मीटर दूर खेत में मिला सिर

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।गौरतलब है कि थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी द्वारा गंभीरपुर थाने का कार्यभार संभालने के बाद से अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। विभिन्न मामलों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए थाना पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में इस मामले में भी त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button