Azamgarh News:पंखा ठीक करते समय करंट लगने से अधेड़ की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

पंखा ठीक करते समय करंट लगने से अधेड़ की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

मेहनाजपुर (आजमगढ़)। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में घर का खराब पंखा ठीक करते समय करंट लगने से एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार जमुनीपुर निवासी सुनील कुमार पुत्र लालबहादुर ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनके चाचा लालमन (48 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय रामधारी घर पर खराब पंखा ठीक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली का करंट लगने से वे बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहनाजपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिजनों ने डायल-112 पर सूचना दी। शव को जिला मर्चरी हाउस, आजमगढ़ में सुरक्षित रखवाया गया। इसके बाद मृतक के भतीजे ने मंगलवार को मेहनाजपुर थाने पहुंचकर पोस्टमार्टम कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने इस्तेफाकिया मृत्यु (आकस्मिक मृत्यु) का मामला दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष के निर्देश पर उपनिरीक्षक दीपक कुमार, हेड कांस्टेबल गुरुदयाल सिंह एवं कांस्टेबल गौरवमणि को पंचायतनामा सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला मर्चरी हाउस भेजा गया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना से मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button