Azamgarh news :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी पुलिस कार्यालय ने सुनी लोगों की समस्याएं निराकरण का दिया निर्देश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी पुलिस कार्यालय ने सुनी लोगों की समस्याएं निराकरण का दिया निर्देश

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी पुलिस कार्यालय अजय प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे l
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। साथ ही निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बनाए रखते हुए पीड़ित पक्ष को प्रभावी न्याय दिलाया जाए l
जनपद पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान तथा जनविश्वास को सुदृढ़ करने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।



