Azamgarh news :घरेलू विवाद में बड़े भाई की हत्या करने वाले को पुलिस ने 05 घंटे के भीतर चाकू सहित किया गिरफ्तार

घरेलू विवाद में बड़े भाई की हत्या करने वाले को पुलिस ने 05 घंटे के भीतर चाकू सहित किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना जहानागंज क्षेत्र के कस्बा जहानागंज स्थित मोहल्ला नयापुरा में घरेलू विवाद के दौरान अभियुक्त मो. अनस उर्फ राजू द्वारा अपने बड़े भाई दिलशेर अहमद पर चाकू से कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी सुमैया अख्तरी की तहरीर के आधार पर थाना जहानागंज पर अभियोग पंजीकृत कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना जहानागंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर करहा मार्ग स्थित पुनर्जी पुलिया के पास घेराबंदी कर अभियुक्त मो. अनस उर्फ राजू पुत्र स्व. इम्तियाज, निवासी नयापुरा कस्बा जहानागंज को दिनांक 30.06.2026 को रात्रि 23:24 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक अदद चाकू बरामद किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि उसका बड़ा भाई लगभग दो वर्ष दुबई में रहने के बाद करीब 15 दिन पूर्व घर आया था। घर के खर्च को लेकर उसकी माँ और भाई के बीच कहासुनी हो रही थी। विवाद बढ़ने पर उसे अत्यधिक गुस्सा आ गया और उसने पास में रखा चाकू उठाकर अपने भाई पर कई वार कर दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button