Azamgarh news :अस्तित्वहीन मदरसे के नाम पर शासकीय अनुदान गबन करने का आरोपी गिरफ्तार 

अस्तित्वहीन मदरसे के नाम पर शासकीय अनुदान गबन करने का आरोपी गिरफ्तार 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना दीदारगंज पुलिस ने अस्तित्वहीन मदरसे के नाम पर शासकीय अनुदान के दुरुपयोग एवं कूटरचित अभिलेख तैयार कर धोखाधड़ी करने के प्रकरण में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 19.02.2025 को राज्य विशेष अपराध अनुसंधान दल (SIT), मुख्यालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निरीक्षक के.बी.पी. सिंह की तहरीर के आधार पर थाना दीदारगंज पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। जांच में अस्तित्वहीन मदरसा “गफ्फरुल ओलूम”, ग्राम पाइन्दापुर, फूलपुर, जनपद आजमगढ़ (मदरसा आईडी-191100507) के नाम पर कूटरचित अभिलेखों के माध्यम से शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने तथा शासकीय धनराशि के गबन का मामला प्रकाश में आया। प्रकरण में मदरसे के प्रबंधक, शिक्षक एवं मान्यता प्रदान करने से संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी।

विवेचना के दौरान वांछित चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में दिनांक 01.07.2026 को थाना दीदारगंज पुलिस टीम ने आजादनगर बाजार से वांछित अभियुक्त जितेन्द्र सिंह चौहान को प्रातः 09:05 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button