Jaunpur news:मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के 97 आवेदनों को मिली मंजूरी, डीएम ने की समीक्षा बैठक
jaunpur news: 97 applications for the Chief Minister's Fisheries Property Scheme were approved, the DM held a review meeting

जौनपुर ! 2 जुलाई। मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं, विशेषकर मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने, मत्स्य पालकों की आय में वृद्धि तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत प्राप्त आवेदनों की पात्रता एवं अपात्रता की समीक्षा की गई। योजना के अंतर्गत कुल 97 आवेदनों की लगभग 70.056 लाख रुपये की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई, जिसे जिला स्तरीय समिति ने सर्वसम्मति से अनुमोदित कर दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना मत्स्य पालकों की आय दोगुनी करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए।
Jaunpur news:पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को सरायख्वाजा पुलिस ने किया गिरफ्तार
बैठक में जिला विकास अधिकारी, उप निदेशक कृषि, उप निदेशक मत्स्य वाराणसी सहित जिला स्तरीय समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अंत में मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य विभाग जौनपुर ने सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।



