UPTET के चलते 4 जुलाई का संपूर्ण समाधान दिवस स्थगित, अब 6 जुलाई सोमवार को होगा आयोजन
Due to UPTET, the Sampoorna Samadhan Diwas scheduled for July 4 has been postponed and will now be held on Monday, July 6.

जौनपुर।उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को देखते हुए 4 जुलाई, शनिवार को आयोजित होने वाला संपूर्ण समाधान दिवस स्थगित कर दिया गया है। अब यह समाधान दिवस 6 जुलाई, सोमवार को संबंधित तहसीलों में पूर्व निर्धारित समय पर आयोजित किया जाएगा।
Jaunpur crime:घर के बंटवारे के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारा चाकू, गंभीर घायल
जिला प्रशासन ने बताया कि 4 जुलाई को UPTET परीक्षा के कारण प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी परीक्षा कार्य में लगाए जाने से यह निर्णय लिया गया है। समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी शिकायतों एवं समस्याओं के निस्तारण के लिए अब 6 जुलाई (सोमवार) को संबंधित तहसील में उपस्थित हों।
Jaunpur news:मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के 97 आवेदनों को मिली मंजूरी, डीएम ने की समीक्षा बैठक
प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 6 जुलाई को आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।



