Jaunpur news:वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा, 28 थानों की कार्रवाई में 121 गिरफ्तार
Jaunpur news: Police tightens its grip on warrantees, 121 arrested in action by 28 police stations

जौनपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत जौनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 121 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
Jaunpur news:जन्मदिन पर गरजे अशोक सिंह, कानून व्यवस्था और बेरोजगारी पर उठाए सवाल
पुलिस द्वारा जनपद के 28 थानों में एक साथ अभियान चलाकर लंबे समय से फरार और वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई। इस अभियान में कोतवाली, लाइन बाजार, शाहगंज, खेतासराय, खुटहन, केराकत, बदलापुर, मछलीशहर, मड़ियाहूं, रामपुर समेत अन्य थानों की पुलिस टीमों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
किच्चा सुदीप-प्रियामणि के साथ सनप्योर का बड़ा दांव, लॉन्च हुआ नया हेल्दी ऑयल
सबसे अधिक 9 वारंटी खुटहन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए, जबकि लाइन बाजार, खेतासराय, केराकत, बदलापुर और मछलीशहर थाना क्षेत्रों से 8-8 वारंटी पकड़े गए।
ब्लैक-एंड-व्हाइट में अनिशा गर्ग का एलिगेंट अंदाज़
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि जनपद में कानून-व्यवस्था कायम रहे और न्यायालय के आदेशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।



