Azamgarh news:यूपीएससी में 457वीं रैंक हासिल कर आईपीएस बनीं रोली मद्धेशिया का अतरौलिया में भव्य स्वागत

Azamgarh news: Roli Madheshiya, who became IPS by securing 457th rank in UPSC, was given a grand welcome in Atraulia.

अतरौलिया/आजमगढ़ : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में 457वीं रैंक प्राप्त कर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के लिए चयनित हुईं रोली मद्धेशिया का सोमवार को अतरौलिया में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। अपने जीजा अतुल कुमार गुप्ता पुत्र विजय प्रकाश के आवास पहुंचीं रोली का नगरवासियों/परिजनों ने तिलक लगाकर, माल्यार्पण कर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर जोरदार अभिनंदन किया। उनकी उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा।

Azamgarh news :आजमगढ़ में मालदीव भेजने का झांसा देकर ठगी करने वाला शातिर साइबर अपराधी दबोचा गया

जनपद बहराइच के मिहिनपुरवा नगरपंचायत निवासी संतोष मद्धेशिया की पुत्री रोली मद्धेशिया ने अपने चौथे प्रयास में यूपीएससी की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए 457वीं रैंक प्राप्त की और आईपीएस के लिए चयनित हुईं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सर्वोदय इंटर कॉलेज से हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित मिरांडा हाउस से स्नातक,आईआईटी मुम्बई से पढ़ाई पूरी की। उच्च शिक्षा के बाद उन्होंने लगातार चार वर्षों तक पूरी लगन और अनुशासन के साथ यूपीएससी की तैयारी की और अंततः अपने सपने को साकार कर लिया। अतरौलिया में स्वागत समारोह के दौरान रोली ने कहा कि सफलता कभी एक दिन में नहीं मिलती, बल्कि इसके पीछे वर्षों की मेहनत, धैर्य और परिवार का अटूट सहयोग होता है। उन्होंने बताया कि चौथे प्रयास में मिली इस सफलता के पीछे माता-पिता के आशीर्वाद और विशेष रूप से अपने भाइयों के निरंतर उत्साहवर्धन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि आईपीएस अधिकारी के रूप में उनकी प्राथमिकता निष्पक्षता, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज एवं देश की सेवा करना होगा।

Azamgarh news :मंदिर परिसर से टुल्लू पम्प चोरी करने वाला चोरी गया पम्प के साथ गिरफ्तार 

रोली मद्धेशिया की माता नीतू मद्धेशिया हैं। उनके बड़े भाई कमल मद्धेशिया भारतीय स्टेट बैंक में सहायक प्रबंधक हैं, जबकि छोटे भाई यस मद्धेशिया हैं। परिवार के सभी सदस्यों ने उनकी सफलता पर खुशी जताते हुए इसे वर्षों के परिश्रम का परिणाम बताया।

Azamgarh news:अगले तहसील दिवस तक सड़क नहीं बनी तो होगा धरना,ग्रामीणों का अल्टीमेटम

स्वागत समारोह में नगर अध्यक्ष सुभाष चंद्र जायसवाल, भगवान मणि त्रिपाठी, बेचू सिंह, मनीष कुमार, विनोद कुमार, मनोज कुमार, गौरव, राहुल सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं नगरवासी मौजूद रहे। सभी ने रोली मद्धेशिया को पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया और उनकी उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button