Azamgarh News :सीने में दर्द से पीड़ित महिला की समय पर बची जान, पीआरवी-8453 के पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

आजमगढ़ बलरामपुर/ पटवध से बबलू राय

सीने में दर्द से पीड़ित महिला की समय पर बची जान, पीआरवी-8453 के पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

आजमगढ़ जनपद में यूपी-112 की पीआरवी-8453 पर तैनात पुलिसकर्मियों की तत्परता और संवेदनशीलता से सीने में तेज दर्द से पीड़ित एक महिला को समय पर उपचार मिल सका, जिससे उसकी जान बच गई। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक यूपी-112 द्वारा पीआरवी-8453 के सब कमांडर एवं पायलट को “PRV OF THE DAY CERTIFICATE” से सम्मानित किया गया।

सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात)/नोडल अधिकारी यूपी-112 ने पुलिस कार्यालय में पीआरवी-8453 के पुलिसकर्मियों को सम्मान-पत्र प्रदान किया।

बताया गया कि 30 जून 2026 को पीआरवी-8453 कंधरापुर थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर नियमित गश्त कर रही थी। दोपहर 1:07 बजे इवेंट संख्या 13296 के माध्यम से पूनम देवी ने सूचना दी कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई है और उन्हें सीने में तेज दर्द हो रहा है।

सूचना मिलते ही पीआरवी टीम तत्काल मौके पर पहुंची। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए उन्हें उनके भाई के साथ पीआरवी वाहन से सुरक्षित आरोग्यम अस्पताल, आजमगढ़ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तुरंत उपचार शुरू किया। समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने से महिला को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता मिल सकी।

यूपी-112 के इस सराहनीय, संवेदनशील एवं जनसेवामूलक कार्य को देखते हुए पुलिस महानिदेशक द्वारा पीआरवी-8453 को “PRV OF THE DAY CERTIFICATE” प्रदान किया गया।

सम्मानित पुलिसकर्मी:

सब कमांडर: आरक्षी आनन्द प्रसाद

पायलट: मुख्य आरक्षी आलोक यादव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button