Azamgarh News:दहेज की मांग को लेकर विवाहिता का गर्भपात कराने के मामले में पति गिरफ्तार*

*दिनांक–01.09.2026 | थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़*

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता का गर्भपात कराने के मामले में पति गिरफ्तार*

आजमगढ़।* दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट कर उसका गर्भपात कराने के मामले में थाना निजामाबाद पुलिस ने वांछित पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया।

 

➡️पुलिस के अनुसार, दिनांक 12 जुलाई 2026 को वादी सुधाकर यादव पुत्र बासुदेव यादव, निवासी तोवा (अल्लाहपुर), थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना निजामाबाद में तहरीर दी गई थी कि उसकी पुत्री के ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग की जा रही थी। आरोप है कि पति ने विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे दवा खिला दी, जिससे उसका करीब दो माह का गर्भ नष्ट हो गया। इसके बाद विवाहिता को मारपीट एवं गाली-गलौज करते हुए घर से निकाल दिया गया तथा धमकी दी गई।

 

➡️तहरीर के आधार पर थाना निजामाबाद में मु0अ0सं0-178/2026 धारा 85, 115(2), 352, 351(3), 89 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

 

➡️वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना निजामाबाद पुलिस ने दिनांक 01 सितंबर 2026 को वांछित *अभियुक्त अवनीश यादव पुत्र कर्मराज यादव, निवासी पनकरपुर, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 29 वर्ष* को शेरपुर तिराहे से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय भेज दिया गया।

व0उ0नि0 सुरेश सिंह यादव, रि0का0 मनीष कुमार कुशवाहा एवं रि0का0 मुकेश, थाना निजामाबाद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button