Azamgarh News:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा थाना जहानागंज का वार्षिक निरीक्षण, अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

*जनपद–आजमगढ़*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा थाना जहानागंज का वार्षिक निरीक्षण, अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
आज दिनांक 01.09.2026 को *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डा0 अनिल कुमार* द्वारा *थाना जहानागंज का वार्षिक निरीक्षण* किया गया। इस दौरान *क्षेत्राधिकारी सदर* भी मौजूद रहीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कार्यालय में रखे विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों एवं रजिस्टरों *जनसुनवाई रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, महिला अपराध रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, मिशन शक्ति रजिस्टर, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति रजिस्टर एवं अपराध रजिस्टर* का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर का भ्रमण कर *थाना परिसर की साफ-सफाई एवं मुकदमों एवं लावारिस खड़े वाहनों के निस्तारण तथा अभिलेखों एवं रजिस्टरों के रख-रखाव* हेतु संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
लंबित विवेचनाओं का अभियान चलाकर शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने तथा थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं का *यथाशीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण* सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों में *राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर मौके का निरीक्षण करते हुए नियमानुसार निस्तारण* करने तथा साइबर अपराध से संबंधित मामलों में त्वरित कार्यवाही करते हुए ठगी की धनराशि को संबंधित खातों में होल्ड कराकर नियमानुसार पीड़ितों को वापस कराने हेतु निर्देशित किया गया।
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा भोजनालय का निरीक्षण* कर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा पुलिसकर्मियों को गुणवत्तापूर्ण एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान साइबर सेल एवं जनसुनवाई (सभी को) में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने हेतु निर्देशित किया गया। इनमें *महिला आरक्षी नेहा सिंह, आरक्षी धर्मपाल यादव, आरक्षी संदीप, महिला आरक्षी शिखा सिंह, महिला आरक्षी संजू कुशवाहा, महिला आरक्षी अंजली पासवान एवं महिला आरक्षी ममता यादव* शामिल हैं।
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक* ने थाना प्रभारी एवं पुलिसकर्मियों को *कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम, महिला एवं साइबर अपराधों के प्रति त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही तथा आमजन की शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण* को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।



