Azamgarh news:मुख्यमंत्री कैशलेस शिक्षक योजना से शिक्षकों को मिला सुरक्षा का नया भरोसा: अनुराग सिंह ‘सोनू’
मुख्यमंत्री कैशलेस शिक्षक योजना का भव्य शुभारंभ, ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह 'सोनू' ने शिक्षकों के सम्मान और सुरक्षा को बताया सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

आजमगढ़। मुख्यमंत्री कैशलेस शिक्षक योजना के शुभारंभ का सजीव प्रसारण लालगंज तहसील सभागार में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विकास खंड तरवां, पल्हना, लालगंज एवं ठेकमा के शिक्षा विभाग में कार्यरत बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख पल्हना अनुराग सिंह ‘सोनू’ ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके ज्ञान, समर्पण और अथक परिश्रम से ही देश का भविष्य संवरता है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री कैशलेस शिक्षक योजना शिक्षकों एवं उनके परिवारों को स्वास्थ्य संबंधी आपात परिस्थितियों में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी पहल है।
बलिया पुलिस का बढ़ा मान: वरिष्ठ उप निरीक्षक राम प्रसाद बिंद को राष्ट्रपति पदक
ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह ‘सोनू’ ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। यह योजना न केवल शिक्षकों के आत्मविश्वास को बढ़ाएगी, बल्कि उन्हें बिना किसी आर्थिक चिंता के पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने के लिए और अधिक प्रेरित करेगी। उन्होंने सभी शिक्षकों से इस जनकल्याणकारी योजना का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान भी किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में तहसीलदार लालगंज उमेश सिंह, नायब तहसीलदार कनक सिंह तथा कार्यक्रम के संयोजक एवं खंड शिक्षा अधिकारी लालगंज विमल तिवारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने योजना को शिक्षकों के हित में सरकार का सराहनीय और ऐतिहासिक कदम बताते हुए इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
वरुण धवन के हाथों सम्मानित हुईं निकिता रावल
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन शिक्षा विभाग के सहयोग से संपन्न हुआ। उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री कैशलेस शिक्षक योजना का स्वागत करते हुए इसे शिक्षक हित में अत्यंत महत्वपूर्ण और लाभकारी पहल बताया। पूरे कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह ‘सोनू’ की शिक्षकों के प्रति संवेदनशील सोच, सरल व्यक्तित्व और प्रभावशाली संबोधन की विशेष सराहना की गई।



