Azamgarh news :आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त 01 शस्त्र धारक का शस्त्र लाइसेंस किया निरस्त

आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त 01 शस्त्र धारक का शस्त्र लाइसेंस किया निरस्त

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अब तक कुल 49 शस्त्र धारको के शस्त्र लाइसेंस किये निरस्त/निलंबित

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था एवं लोकशांति बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपराधिक प्रवृत्ति के शस्त्र लाइसेंस धारकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है।

जनपद आजमगढ़ के 01 शस्त्र लाइसेंस धारक का 01 शस्त्र लाइसेंस निरस्त किया गया हैं, जो विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया गया था। इस व्यक्ति के विरुद्ध अपराध पंजीकृत हैं एवं इनके कृत्यों से लोकशांति, जनसुरक्षा व आमजन में भय की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। अतः इनके पास शस्त्र रहना जनहित में नहीं पाया गया।

01 जनवरी- 2026 से अब तक कुल 40 शस्त्र लाइसेन्स निलंबित/निरस्त किये गये हैं ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा अब तक कुल 49 शस्त्र लाइसेन्स निलंबित/निरस्त किये जा चुके हैं ।

आद्य़ा चौहान पुत्र बासदेव चौहान निवासी ग्राम सड़वाहा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ । (शस्त्र एनपी बोर रायफल– निरस्त)

निरस्त शस्त्र लाइसेंस धारक का आपराधिक इतिहास-

1- मु0अ0सं0- 76/2002 धारा- 147, 323, 504, 506, 336, 427 भादवि0 थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़।

2- मु0अ0सं0- 192/2017 धारा- 447 भादवि0, 3/5 लोक सम्पत्ति निवारण अधि0 थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़।

3- मु0अ0सं0- 67/2021 धारा- 323, 504, 506, 427 भादवि0 व 3(1)द, 3(1)ध, एससी/एसटी एक्ट थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़।

4- मु0अ0सं0- nill/2018 धारा- 110G थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार का वक्तव्य:-

जनपद में अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। जिनके पास शस्त्र होने से जनमानस की सुरक्षा को खतरा है, उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जायेगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button