Azamgarh News:नरौली के ग्रिल टू चिल रेस्टोरेंट में भीषण आग, चार दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

नरौली के ग्रिल टू चिल रेस्टोरेंट में भीषण आग, चार दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

आजमगढ़। शहर के नरौली स्थित तिरंगा तिराहे के पास गुरुवार सुबह करीब पांच बजे ग्रिल टू चिल रेस्टोरेंट की दूसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां और सिधारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से आसपास की इमारतों में आग फैलने से बच गई।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फायर सेफ्टी व्यवस्था और नुकसान का आकलन करने के लिए जांच की जा रही है। घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button