Azamgarh news:गोवंश के हमले से महिला की मौत

Azamgarh news: Woman dies after being attacked by cattle

रिपोर्ट : कमलाकांत शुक्ल

महराजगंज/आजमगढ़:स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवारा जदीद में बुधवार रात एक निराश्रित गोवंश के हमले से बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी ।उक्त गांव निवासी सरयू देवी (69 वर्ष), पत्नी वंशराज भोजन करने के बाद घर से लगभग 200 मीटर दूर सड़क पर टहलने निकली थीं।

Azamgarh news:स्कूल बस विद्युत पोल से टकराई आठ वर्षीय छात्र की मौत, एक छात्र को हल्की

इसी दौरान एक गोवंश ने उस पर अचानक हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी । घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई ।अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

Azamgarh news:सर्पदंश से ढाई वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

घटना की सूचना स्वजनों ने स्थानीय पुलिस को दिया जिसके पश्चात पुलिस मौके पर पहुंची और विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button