Jaunpur news:मिशन सेफ फ्यूचर’’ स्कूली वाहनों विरूद्ध कार्रवाई हुआ तेज

दो दिन में फिटनेस/परमिट फेल 15 स्कूली वाहन थाने में सीज एवं 32 वाहनों का हुआ चालान

जौनपुर 09 जुलाई, 2026 – परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा ’’मिशन सेफ फ्यूचर’’ अभियान के तहत 15 जुलाई, 2026 तक फिटनेस/परमिट फेल स्कूली वाहनों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।

प्रमुख जौनपुर

 

जौनपुर 09 जुलाई, 2026 – परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा ’’मिशन सेफ फ्यूचर’’ अभियान के तहत 15 जुलाई, 2026 तक फिटनेस/परमिट फेल स्कूली वाहनों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।

Jaunpur news:पुलिस के हत्थे चढ़ा टॉप-10 हिस्ट्रीशीटर, तमंचा व कारतूस बरामद

उक्त के अनुपालन में अभियान के दूसरे दिन सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सत्येन्द्र कुमार सिंह एवं यात्री/मालकर अधिकारी जौनपुर द्वारा स्कूली बसों की जॉच की गयी। जिसमें परमिट, फिटनेस एवं अन्य प्रपत्र न मिलने पर अब तक कुल 15 बसों को सीज कर दिया जबकि 32 बसों का चालान किया गया। ए0आर0टी0ओ0 (प्रवर्तन) द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बसो में परमिट, फिटनेस या सुरक्षा उपकरण न होने पर उन्हें सीज किया जायेगा।

Jaunpur news:पॉक्सो मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

उक्त के साथ ए0आर0टी0ओ0 द्वारा जनपद के समस्त प्रबन्धक/प्रधानाचार्य/वाहन स्वामी से अनुरोध किया गया है कि जिन विद्यालयों में वाहनों से बच्चों का आवागमन होता है और उनका फिटनेस एवं परमिट समाप्त हो गया है तो वे तत्काल फिटनेस/परमिट बनवा लें। यद्यपि बिना परमिट के जो भी वाहन संचालित पायी जायेगी उनके विरूद्ध चालान/निरूद्ध की कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उक्त के साथ अनाधिकृत संचालन में 04 यात्री बसों को थाने पर सीज करते हुए 11 यात्री बसों का चालान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button