Azamgarh news:मरहूम वरिष्ठ सपा विधायक आलंबन आजमी के आवास पर आज पहुंचेंगे अखिलेश यादव, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
Azamgarh news: Akhilesh Yadav will reach the late senior SP MLA Alanban Azmi's residence today, security arrangements are tight.
आजमगढ़। वरिष्ठ समाजवादी पार्टी के बुजुर्ग विधायक मरहूम आलंबन आजमी के इंतकाल के बाद आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव का काफिला आज दोपहर करीब 2:00 बजे आलंबन आजमी के आवास पर पहुंचने की संभावना है।अखिलेश यादव के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। मरहूम आलंबन आजमी के आवास के बाहर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में भी अखिलेश यादव के आगमन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में समर्थकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था पर विशेष नजर बनाए हुए है।हालांकि, अखिलेश यादव के कार्यक्रम को लेकर जिला अध्यक्ष हवलदार यादव से फोन पर बात करने का प्रयास किया गया उनका फोन नहीं उठा, आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत कार्यक्रम जारी होने की जानकारी उपलब्ध नहीं है। यह समाचार फिलहाल सोशल मीडिया से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर तैयार किया गया है।



