Azamgarh news :जानलेवा हमले का आरोपी 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार
जानलेवा हमले का आरोपी 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मेहनाजपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
वादी मुकदमा मनोज कुमार राजभर पुत्र त्रिवेणी राजभर निवासी ग्राम बरवां द्वारा थाना मेहनाजपुर पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 25.07.2026 की रात्रि लगभग 10:00 बजे वह मेहनाजपुर बाजार से अपने घर लौट रहे थे। प्राथमिक विद्यालय बरवां के पास कुछ लोगों के बीच हो रहे विवाद को शांत कराने के बाद गांव के ही प्रदीप राजभर, शिवश्याम उर्फ पूजा, गौतम उर्फ गोलू एवं प्रितेश राजभर ने चुनावी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी आरोपियों ने लाठी-डंडे एवं टाइल्स से वादी के सिर पर जान से मारने की नीयत से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मेहनाजपुर पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
आज दिनांक 26.07.2026 को उ0नि0 अमित कुमार पाल द्वारा थाना परिसर से अभियुक्त शिवश्याम उर्फ पूजा को समय करीब 13:40 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।



