Azamgarh news:चार दिन से लापता मासूम का शव पोखरी में मिलने से मचा कोहराम
Azamgarh news: The body of an innocent child missing for four days was found in a pond, causing uproar.
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सिकठी गांव में चार दिन से लापता मासूम बच्चे का शव घर से कुछ दूरी पर स्थित पोखरी में उतराया हुआ मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में शोक का माहौल है।मिली जानकारी के अनुसार, सिकठी मुबारकपुर के उत्तर मोहल्ले निवासी मोहम्मद आरिज पुत्र वहाबुद्दीन उम्र 5 वर्ष बीते दिनों घर के बाहर खेलने के लिए निकला था, जिसके बाद वह लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की और पुलिस को भी सूचना दी थी। रविवार को गांव की एक पोखरी में मासूम का शव उतराता हुआ मिला। सूचना मिलते ही मुबारकपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।



