Azamgarh News:बिलरियागंज में अनियंत्रित स्विफ्ट कार पेड़ से टकराई, तीन घायल
आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
बिलरियागंज में अनियंत्रित स्विफ्ट कार पेड़ से टकराई, तीन घायल
आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना अंतर्गत श्रीनगर (सियरहां) गांव के पास सोमवार की सुबह लगभग 5:00 बजे एक तेज रफ्तार स्विफ्ट अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे की सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट कार बिलरियागंज से आजमगढ़ की ओर जा रही थी। श्रीनगर (सियरहां) गांव के पास चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार अरूण कुमार, और संध्या पत्नी अरूण कुमार,निवासी ग्राम तेंदुआ काखभार थाना बिलरियागंज गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल, आजमगढ़ भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



