समाधान दिवस 24 में से महज एक मामले का मौके पर निस्तारण, तहसीलदार ने राजस्व कर्मियों को लगाई फटकार

Solving only one case out of 24 on the spot, Tehsildar reprimanded the revenue personnel.

घोसी ।मऊ। घोसी कोतवाली परिसर में शनिवार को तहसीलदार अनीश सिंह की अध्यक्षता में ‘समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र से आए 24 फरियादियों ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। हालांकि, मौके पर केवल 1 समस्या का ही निस्तारण हो सका, जबकि शेष 23 शिकायतों को त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया।

घोघवल रामपुर निवासी हरिप्रसाद ने सड़क किनारे उगी झाड़ियों और खर-पतवार की सफाई कराने की मांग की।

सेमरी जमालपुर निवासी चंद्रकला ने शिकायत दर्ज कराई कि दबंग पक्ष द्वारा सार्वजनिक हैंडपंप पर बकरी बांधी जा रही है।

नदवासराय निवासी विधिचंद यादव ने दीवार गिराए जाने से मात्र चार फीट जगह बचने संबंधी मामला उठाया।

इन सभी मामलों को संज्ञान में लेते हुए तहसीलदार ने संबंधित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, मौके पर ही निपटारे के लिए राजस्व निरीक्षक मतीन खान के नेतृत्व में दो टीमें रवाना की गईं।

अधिकारियों के कड़े निर्देश

पीड़ितों की सुनें और

निष्पक्ष न्याय दें

आपके पास ज़मीन के एक-एक कड़ी का हिसाब,फिर लापरवाही क्यों:

तहसीलदार अनीश सिंह ने राजस्व कर्मियों पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि समाधान दिवस में सबसे अधिक मामले जमीन विवाद से जुड़े आ रहे हैं। राजस्व कर्मियों के पास जमीन के एक-एक इंच का हिसाब होता है, इसलिए वे अपने दायित्वों का ईमानदारी से पालन करें ताकि पीड़ितों को बार-बार दफ्तरों के

चक्कर न लगाने पड़ें।

मौके पर मौजूद अधिकारी

इस समाधान दिवस के दौरान तहसीलदार अनीश सिंह, एसआई विजय शंकर सिंह, राजस्व निरीक्षक मतीन खान, रजिस्ट्रार कानूनगो सुधाकर, अरविंद कुमार पाण्डेय, आशीष वर्मा तथा उपनिरीक्षक रत्नाकर सिंह सहित कई प्रमुख अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button