Azamgarh News:थाना मुबारकपुर के टॉप-टेन अपराधी एवं अन्तर्जनपदीय शातिर गोतस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*थाना–मुबारकपुर, जनपद–आजमगढ़*

थाना मुबारकपुर के टॉप-टेन अपराधी एवं अन्तर्जनपदीय शातिर गोतस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद, आपराधिक गतिविधियों पर पुलिस का शिकंजा*

अन्तर्जनपदीय शातिर अपराधी व थाना मुबारकपुर के टॉप-टेन अपराधी पर पुलिस का शिकंजा/ गिरफ्तार

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में दिनांक 10.08.2026 को चौकी प्रभारी कस्बा मुबारकपुर उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग/गश्त एवं अपराधियों की तलाश के दौरान बावन बीघा मैदान, शहीदनगर इस्लामपुरा के पास झाड़ी में संदिग्ध अवस्था में मौजूद एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 अवैध देशी तमंचा .315 बोर एवं 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान मो0 अबू बकर पुत्र महमूद आलम, निवासी पूरारानी, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 295/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*अभियुक्त का विवरण-*

मो0 अबू बकर पुत्र महमूद आलम निवासी–पूरारानी, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ उम्र–करीब 24 वर्ष

 

*बरामदगी-*

▪ 01 अवैध देशी तमंचा .315 बोर

▪ 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर

 

*आपराधिक इतिहास-*

अभियुक्त थाना मुबारकपुर का *टॉप-टेन अपराधी* है तथा उसके विरुद्ध *हत्या के प्रयास, गोवध निवारण अधिनियम, पर्यावरण अधिनियम, महामारी अधिनियम एवं गुण्डा अधिनियम* सहित विभिन्न अभियोग पंजीकृत हैं —

▪ मु0अ0सं0 295/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़।

▪ मु0अ0सं0 373/2020, धारा 307 भादवि, थाना कोतवाली, जनपद अम्बेडकरनगर।

▪ मु0अ0सं0 376/2020, धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम, थाना कोतवाली, जनपद अम्बेडकरनगर।

▪ मु0अ0सं0 377/2020, धारा 15 पर्यावरण अधिनियम, थाना कोतवाली, जनपद अम्बेडकरनगर।

▪ मु0अ0सं0 378/2020, धारा 3 महामारी अधिनियम, थाना कोतवाली, जनपद अम्बेडकरनगर।

▪ मु0अ0सं0 44/2020, धारा 3(1) उ0प्र0 गुण्डा अधिनियम, थाना कोतवाली, जनपद अम्बेडकरनगर।

▪ मु0अ0सं0 NIL/2022, धारा 3(1) उ0प्र0 गुण्डा अधिनियम, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़।

मु0अ0सं0 295/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़।

उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा, चौकी प्रभारी कस्बा मुबारकपुर, हे0का0 भानु पाण्डेय, का0 छोटेलाल, का0 कुलदीप थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़।

 

*आजमगढ़ पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी है।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button