Azamgarh News:जालसाजी एवं कूटरचना करने वाला 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय
*थाना- महराजगंज, जनपद- आजमगढ़*
*जालसाजी एवं कूटरचना करने वाला 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
दिनांक 24.04.2026 को वादिनी श्रीमती लाली देवी पत्नी बनारसी, निवासी ग्राम नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ द्वारा मा0 न्यायालय से प्राप्त आदेश के माध्यम से प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया कि उनके द्वारा चक नं0 294, रकबा 285 कड़ी की जमीन करिया उर्फ प्यारे लाल से रजिस्ट्री वयनामा के माध्यम से क्रय की गयी थी। उक्त जमीन को हड़पने की नीयत से अभियुक्त बुधई पुत्र गिरधारी द्वारा कूटरचना कर फर्जी प्रपत्र तैयार कर अपना नाम दुधई उर्फ करिया अंकित करा लिया गया। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना महराजगंज पर मु0अ0सं0 72/2026 धारा 420, 467, 468, 471 भादवि बनाम बुधई पुत्र गिरधारी निवासी नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 अवधेश कुमार यादव द्वारा की जा रही है।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डा0 अनिल कुमार द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल निर्देशन तथा थानाध्यक्ष महराजगंज श्री जयप्रकाश के नेतृत्व में दिनांक 19.08.2026 को उ0नि0 अवधेश कुमार यादव मय हमराह उ0नि0 सुधीर पाण्डेय एवं का0 प्रदीप यादव क्षेत्र में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर वांछित अभियुक्त बुधई पुत्र गिरधारी निवासी ग्राम नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ को उसके घर से दिनांक 19.08.2026 को समय करीब 12:35 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त की जामा तलाशी ली गयी, जिसमें कोई नाजायज वस्तु बरामद नहीं हुई। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
बुधई पुत्र गिरधारी, निवासी ग्राम नौबरार देवारा, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़। उम्र करीब 61 वर्ष,
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 72/2026 धारा 420, 467, 468, 471 भादवि, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 72/2026 धारा 420, 467, 468, 471 भादवि, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 अवधेश कुमार यादव, उ0नि0 सुधीर पाण्डेय, का0 प्रदीप यादव थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़।



