मऊ:खेत में मिला व्यक्ति का शव, इलाके में मची सनसनी, बाद में उसकी पहचान रामबिलास के रूप में हुई

सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने खेत में देखी साइकिल, पास जाने पर मिली शव की जानकारी; पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

Mau News:घोसी।मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के घोसी-मझवारा मार्ग पर रघौली के बरुहा चट्टी के पास रविवार सुबह खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों की नजर सड़क किनारे खेत में पड़ी एक साइकिल को देख कर संदेह होने पर ग्रामीण जब साइकिल के पास पहुंचे तो कुछ दूरी पर एक व्यक्ति का शव पड़ा दिखाई दिया। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कही से सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान रामबिलास पुत्र बगेदूं के रूप की। मृतक मजदूरी करता था। वह कल घर से मजदूरी करने निकला था, परंतु शाम को घर नहीं पहुंचा, परिजनों ने सोचा की कही रुक गए होगे।

ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाल रविन्द्रनाथराय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में भी जानकारी जुटाई और मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस की निगरानी में घटनास्थल पर जांच-पड़ताल जारी रही।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार मृतक के नाक के पास खून के निशान दिखाई दिए। हालांकि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मौत के कारणों को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। इस बीच कही से सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान रामबिलास पुत्र बगेदूं के रूप में किया साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मृतक वहां तक कैसे पहुंचा और उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति था या नहीं। घटनास्थल के आसपास मिली साइकिल को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतक की पहचान बरौली निवासी रामबिलास राम के रूप हुई। जानकारी होते ही पत्नी सावित्री, पुत्र पवन, पंकज का रोते रोते बुरा हाल रहा।

घटना की जानकारी फैलते ही रघौली और आसपास के गांवों में बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। अज्ञात व्यक्ति की पहचान और उसकी मौत की परिस्थितियों को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

सीओ सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि मृतक की पहचान रामबिलास निवासी बरौली घोसी के रूप में हुई है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार होगा, और कार्यवाही होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button