आजमगढ़:नाले व जमीन के विवाद में दोनों पक्षों के 16 लोग गिरफ्तार

Azamgarh: 16 people from both sides arrested in drain and land dispute

आजमगढ़। वारंटी एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी तथा अपराध नियंत्रण अभियान के तहत गंभीरपुर थाना पुलिस ने नाले और जमीन के विवाद में दोनों पक्षों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनील कुमार सिंह के निर्देशन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में 8 सितंबर 2026 को उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ जांच प्रार्थना पत्र के संबंध में ग्राम मईखरगपुर पहुंचे। यहां प्रथम पक्ष और द्वितीय पक्ष के लोगों के बीच नाले एवं जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को मौके पर समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष उग्र हो गए और एक-दूसरे पर आमादा फौजदारी हो गए। इससे मौके पर शांति भंग होने की स्थिति उत्पन्न हो गई।शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 16 लोगों को समय करीब 13:15 बजे धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार किए गए लोगों में प्रथम पक्ष से खुशबू, सीमा, नीलम, प्रमिला, सुनीता, बालकृष्ण, अनिल और राजेश तथा द्वितीय पक्ष से सुशील, धरमानी, अनीता, चन्दा, शिवप्रकाश, हरेन्दर, गोलू और प्रदीप शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम मईखरगपुर, थाना गंभीरपुर, जनपद आजमगढ़ के निवासी बताए गए हैं।पुलिस ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button