Mau news:घोसी पुलिस ने एक वर्ष बाद हरानारियल भेजने के नाम पर 5.53लाख के धोखाधड़ी का दर्ज किया मुकदमा
Mau News: After a year, Ghosi police registered a case of fraud of Rs 5.53 lakh in the name of sending Haranariyal.
Mau News:घोसी। मऊ। घोसी नगर के डाक बंगला मोड़ निवासी एक फल व्यापारी की तहरीर पर घोसी कोतवाली पुलिस ने एक वर्ष बाद दूसरे प्रान्त के चार नामजद सहित तीन अज्ञात के विरुद्ध नारियलडाभ दिलाने को लेकर 5.53रुपए लेने के बाद भी नहीं भेजने को लेकर मुकदमा दर्ज किया है।
दर्ज मुकदमे के अनुसार घोसी नगर के डाकबंगला मोड़ निवासी संतोष सोनकर जो की मऊ स्थित मण्डी परिसर में शिवा फ्रूट कंपनी से फल आदि के थोक व्यापार करते हैं। आरोप लगाया कि 12/8/2025 को फल एजेंट संजय के पता अज्ञात से उसके मोबाइल से हरानारियल खरीदने की बात हुई। जिसपर संजय से थोक में रु 529460/में हरा नारियल ट्रक से भेजना तय हुआ। साथ ही फलएजेंट संजय के पता अज्ञात ने संतोष सोनकर से पेमेंट भेजने को लेकर वॉट्सअप पर मलयथेश एच निवासी होन्नाली दावनागेरे कर्नाटक का क्यूआर कोड भेज कर तथा बाद में सतीश कुमार के निवासी 4/324 अल एवेन्यू गांधीपुरम , धारापुर, वेंकटेश ,तिरुपुर तमिलनाडु का भी क्यूआर कोड भेज कर पेमेंट भेजने को कहा। जिस पर व्यापारी संतोष सोनकर ने अपने तथा अपनी पत्नी के खाते से 15/8/025से लेकर 19/8/025 के बीच दोनों क्यूआर कोड में रु 474000/एवं रु 33900 भेजने के साथ संजय ने जिस ट्रक नंबर टीएन 36 एआर 2283 से नारियल भेजने की बात कही और भाड़ा रु 145000बताया।, उसके चालक थम्बूरा सुब्रह्मण्यम ने बताया कि मॉल लोड हो रहा है, रास्ते के खर्च, डीजल आदि के लिए मेरे क्यूआर कोड पर रुपए भेजने को कहा गया। जिसपर संतोष सोनकर ने अपने तथा अपनी पत्नी के खाते से कई बार में रु 46000/भेज दिया। इस तरह से व्यापारी संतोष सोनकर ने रु 553900/का भुगतान कर दिया। बैंगलोर कर्नाटक निवासी फलएजेंट संजय के ने बताया कि ट्रक निकल गया है, इस समय जबलपुर में है। संतोष सोनकर ने आरोप लगाया कि जब 19/8/025की शाम जब संजय की मोबाइल नंबर पर फोन किया तो वह बंद मिला। यही हाल मलयथेश एच,सतीश कुमार के एवं चालक थम्बूरा सुब्रह्मण्यम और सह चालक के भी मोबाइल नंबर बंद मिले। घोसी कोतवाली पुलिस ने व्यापारी संतोष सोनकर की तहरीर पर बैंगलोर कर्नाटक निवासी फलएजेंट संजय के, क्यूआर कोड के धारक मलयथेश एच,सतीश कुमार के एवं चालक थम्बूरा सुब्रह्मण्यम और सह चालक के साथ ट्रांसपोर्ट एजेंसी, एवं ट्रक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुक़दमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दिया है।



