आजमगढ़:दलालों और रिश्वतखोरों पर शिकंजे का संदेश,भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता अभियान, एसडीएम अयान जैन ने जनता से मांगा सहयोग

Azamgarh: Message of crackdown on brokers and bribe takers, awareness campaign against corruption, SDM Ayan Jain sought cooperation from the public.

भ्रष्टाचार के खिलाफ तहसील प्रशासन की सख्त पहल, जनसामान्य से सहयोग की अपील

निजामाबाद। तहसील प्रशासन ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने और आमजन को उनके अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है,“भ्रष्टाचार न करें, न होने दें। जारी सूचना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की विभिन्न धाराओं का उल्लेख करते हुए बताया गया है कि शासकीय कार्य के संबंध में रिश्वत या अनुचित लाभ मांगना, लेना अथवा प्राप्त करने का प्रयास अपराध है। इसके साथ ही किसी अधिकारी या कर्मचारी को प्रभावित कराने के नाम पर दलाल अथवा मध्यस्थ द्वारा अनुचित लाभ लेना या मांगना तथा लोक सेवक को अनुचित तरीके से कार्य कराने के उद्देश्य से रिश्वत देना या उसका वादा करना भी कानून के दायरे में आता है। तहसील प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी शासकीय कार्य के लिए निर्धारित सरकारी शुल्क के अतिरिक्त किसी अधिकारी, कर्मचारी, दलाल अथवा अन्य व्यक्ति को धनराशि न दें।यदि किसी व्यक्ति द्वारा अधिकारी या कर्मचारी के नाम पर धनराशि की मांग की जाती है, तो उसका नाम, संबंधित कार्य या वाद संख्या, मांगी गई राशि, दिनांक और उपलब्ध साक्ष्यों के साथ तत्काल शिकायत करने की अपील की गई है। शिकायत के लिए
complaintstehsilnizamabad@gmail.com ईमेल भी उपलब्ध कराया गया है। उपजिलाधिकारी अयान जैन (IPS) के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता और पारदर्शिता पर दिया जा रहा यह जोर प्रशासन की जवाबदेही और नागरिकों की भागीदारी को महत्वपूर्ण स्थान देने का संदेश देता है। प्रशासन की इस पहल से आम लोगों को यह स्पष्ट जानकारी मिलती है कि रिश्वत की मांग होने पर वे किस प्रकार शिकायत दर्ज करा सकते हैं।तहसील प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे भ्रष्टाचार के मामलों में चुप न रहें और उपलब्ध साक्ष्यों के साथ शिकायत कर पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन में सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button