Azamgarh News:न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के खिलाफ अभियान, बिलरियागंज पुलिस ने 13 वारंटियों को दबोचा

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के खिलाफ अभियान, बिलरियागंज पुलिस ने 13 वारंटियों को दबोचा

आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर जिले में वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलरियागंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न न्यायालयों से जारी गैर जमानती वारंट से संबंधित 13 वारंटियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए वारंटी एएसजे/पॉक्सो-1/गैंगेस्टर कोर्ट, स्पेशल एससी/एसटी कोर्ट, एफटीसी (जेडी) तथा एएसजे/स्पेशल जे.पी.सी.ए. कोर्ट आजमगढ़ से जारी गैर जमानती वारंट से संबंधित हैं। पुलिस टीम ने 4 अक्टूबर 2026 को अभियान चलाकर सभी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में चालान की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में सुखदेव राजभर निवासी केशवपुर, जंगली यादव उर्फ ओमप्रकाश व जगदंबा यादव निवासी पड़री परानपुर, अभिषेक पांडेय निवासी खालिसपुर, सुशील कुमार शुक्ला निवासी बरौली, नौशाद व आमिर हमजा निवासी करमैनी, गोविंद कुमार निवासी खजियाबर, केदारनाथ मिश्रा निवासी सेठारी, गंगा प्रसाद, बजरंगी व मुसर्फ अहमद निवासी कासिमगंज तथा राजू पासवान निवासी भगतपुर शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालयों से जारी वारंटों की तामील के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सगड़ी देशराज सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गिरिजेश यादव, उपनिरीक्षक विनोद शंकर, कांस्टेबल अनिल कुमार विश्वकर्मा, अनिल कुमार सरोज, संजय सिंह, अजीत कुमार यादव, रजनीश कुमार वर्मा, नागेंद्र यादव तथा जय सिंह पटेल शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button