आजमगढ़:कॉलेज से घर लौट रहे इंटर के छात्र को घेरकर पीटा, घायल
Azamgarh: Intermediate student returning home from college surrounded and beaten, injured
नरसिंह पवई/आजमगढ़। कॉलेज से साइकिल से घर लौट रहे इंटर के छात्र को रास्ते में करीब एक दर्जन लोगों ने घेरकर मारपीट कर घायल कर दिया। घटना पूर्व में कॉलेज में हुए विवाद को लेकर बताई जा रही है। घायल छात्र ने पवई थाने में दो नामजद समेत दस अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।जानकारी के अनुसार, पवई थाना क्षेत्र के सुम्हाडीह गांव निवासी विशाल यादव (16) पुत्र सुबास यादव श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज, कलान में इंटर का छात्र है। आरोप है कि वह मंगलवार शाम करीब चार बजे साइकिल से कॉलेज से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गालिबपुर गांव के पास करीब एक दर्जन लोगों ने उसे घेर लिया।आरोप है कि पूर्व में कॉलेज में हुए विवाद को लेकर आरोपितों ने छात्र के साथ मारपीट की और पंच व चुल्ला से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने पवई थाने पहुंचकर दो नामजद और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी।पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर घायल छात्र और उसके परिजनों में दहशत का माहौल है।



