Azamgarh news :प्रतिबंधित पशु के वध का आरोपी स्कॉर्पियो सहित गिरफ्तार
प्रतिबंधित पशु के वध का आरोपी स्कॉर्पियो सहित गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना निजामाबाद पुलिस को दिनांक 09/10/2026 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम फरिहा निवासी जाहिद पुत्र मैनुद्दीन के मकान में प्रतिबंधित पशु का वध कर मांस बेचा जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गए। मौके से तीन प्लास्टिक की बोरियों में रखा मांस, एक लोहे का चापड़, लकड़ी का ठीहा तथा इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ। फील्ड यूनिट एवं पशु चिकित्साधिकारी को मौके पर बुलाकर आवश्यक जांच कराई गई तथा मांस का नमूना लेने के बाद शेष मांस को नियमानुसार निस्तारित कराया गया।
उक्त प्रकरण में दिनांक 10.10.2026 को थाना निजामाबाद पर मु0अ0सं0 259/2026, धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी। विवेचना के दौरान दिनांक 12.10.2026 को निरीक्षक जयप्रकाश यादव को सूचना मिली कि घटना से संबंधित स्कॉर्पियो ग्राम असगड़ा मुस्तफाबाद चौक पर खड़ी है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन चालक महफूज आजमी पुत्र सब्बीर, निवासी ग्राम फरिहा, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 28 वर्ष को दोपहर लगभग 12:30 बजे स्कॉर्पियो सहित गिरफ्तार कर लिया।
वाहन की जांच के दौरान अंदर से दुर्गंध आ रही थी तथा कई स्थानों पर खून के निशान पाए गए। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि दिनांक 09.10.2026 को उसने जाहिद के साथ मिलकर प्रतिबंधित पशु का वध करने के बाद उसके अवशेष बोरियों में भरकर इसी स्कॉर्पियो से ले जाकर कूड़ाघर में फेंके थे। विवेचना के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त महफूज आजमी को गिरफ्तार कर नियमानुसार माननीय न्यायालय भेज दिया गया।



