
आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट पर जयराजपुर में दी गई दबिश, थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलरियागंज पुलिस ने रविवार को चार वारंटियों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम जयराजपुर में दबिश देकर चारों को उनके घर से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में सतीश (38), अच्छेलाल (40), कैलाश (65) तथा लक्ष्मीना देवी (39) निवासी ग्राम जयराजपुर थाना बिलरियागंज शामिल हैं। ये सभी न्यायालय FTC (JD) आजमगढ़ से जारी गैर जमानती वारंट परिवाद संख्या 2105/26, धारा 323, 504 और 506 भादवि से संबंधित मामले में वांछित थे। पुलिस ने सभी गिरफ्तार वारंटियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की।
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सगड़ी देशराज सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हरिकेश राय, कांस्टेबल छठ्ठु साहनी, हृदेश गुप्ता तथा महिला कांस्टेबल मधुबाला यादव शामिल रहीं।



